फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा विजय दशहरा पर्व एवं शस्त्र पूजन व सम्मान समारोह का आयोजन दो अक्टूबर गुरुवार को राजपूताना पब्लिक स्कूल के सामने बघार छिबरामऊ रोड पर सम्पन्न होगा। बढ़पुर स्थित राजपूताना होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि इस बार विजय दशमी पर्व पर मुख्य अतिथि गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह होंगे। जो दिल्ली से प्रात: १० बजे चलकर कार्यक्रम स्थल पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह ९ बजे शस्त्र पूजन होगा। १० बजे मेधावी सम्मान समारोह व सजातीय बंधु एवं बुजुर्ग तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालों को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही जयघोष पत्रिका का विमोचन होगा। विशिष्ठ अतिथि बदायूं दातागंज विधायक राजीव सिंह, सवायजपुर विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, फतेहपुर विधायक अविनाश सिंह चौहान, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू करेंगे। वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह राजू ने बताया कि ७० प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी सम्मानित होगें। अभी तक ५० मेधावियों के नाम आये है। लगभग एक सैकड़ा मेधावी सम्मानित होंगे। वार्ता के दौरान वरिष्ठ महामंत्री अनिल प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, कार्यक्रम संयोजक महेश पाल सिंह उपकारी, डीएस राठौर, अनंत सिंह, देवेन्द्र सिंह, अरविन्द सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विजय दशहरा व शस्त्र पूजन में आयेगें पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह
