कमालगंज, समृद्धि न्यूज़। कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नसरपुर इलाके में उन्मादियों ने मोबाइल टावर के ऊपर लगा दिया “आई लव मोहम्मद” का झंडा झंडा एवं दीवारों पर पेंटिंग होने की सूचना पर इलाके में तनाव बढ़ गया। वहीं आसपास के लोगों द्वारा कानाफूसी करते हुए बताया गया कि जिस तरह से दीवारों पर पेंटिंग की गई है तो वह 5-10 मिनट में तो नहीं हो सकती है जिसमें टाइम लगा होगा इसलिए इस प्रकार का कृत्य करने वाले आसपास के ही या स्थानीय लोग हो सकते हैं।
थाना कमालगज के गांव नसरतपुर में दीवारों पर भी विवादित नारे की पेंटिंग सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर झण्डे को उतरवा दिया गया है। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में स्थानीय लोगो से पूछताछ एवं जांच की जा रही है। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।
