बच्चों के अपहरण की सूचना पर चकरघिन्नी बनी पुलिस

 दोनों बच्चों को बघार पुल के नीचे सेे किया बरामद
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। बीते दिन बाइक चालकों द्वारा दो बच्चों के अपहरण की सूचना पर पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। थाना पुलिस की सक्रियता से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाग निवासी जितेंद्र कुमार शाक्य तथा राहुल कुमार शाक्य के बच्चे उम्र लगभग 5-६ वर्ष जो कि गांव के बाहर घूमने निकले थे, तभी उन बच्चों को एक अज्ञात बाइक चालक के द्वारा बाइक पर बैठा लिया गया। इसकी जानकारी एक व्यक्ति द्वारा गांव में दी गयी। जानकारी मिलते ही ग्राम बाग तथा आसपास के गांव में हडक़ंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, हलका इंचार्ज दरोगा हेमंत कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों की खोजबीन शुरु की। पुलिस को खोजबीन में दोनों बच्चे बघार पुल के नीचे खेलते मिले। जिनको पुुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंप दिया। सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य यशवीर आर्य भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *