कार की टक्कर से मासूम बच्ची की मौत, परिजनों ने कार्यवाही को लेकर किया हंगामा

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के बाहर खेल रही डेढ़ वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम चौसन्धा निवासी प्रेमशंकर की डेढ़ वर्षीय नातिन चाहत घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी दीपक यादव और एसडीएम क्षितिज द्विवेदी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *