मासिक बैठक में बूथ गठन को गति देने पर दिया गया जोर

 एक जुट होकर सभी पीडीए को करें मजबूत: डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
2027 के चुनाव में अभी से लग जाये कार्यकर्ता: चन्द्रपाल सिंह यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में संगठन की मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक एजेंडा प्रस्तुत किया गया। एजेंडा में गत माह में तय कार्यवाही की पुष्टि, सदर विधानसभा की बूथ कमेटी गठन के कार्य को गति देने पर विचार, पूरे जनपद के सभी बूथों पर बीएलए बनाने पर विचार, पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए चर्चा कार्यक्रम को गति देने पर विचार, अनावश्यक वोट कटवाने एवं नए वोट जुड़वाने के कार्य को गति देने पर विचार, कार्यालय के खर्चे की व्यवस्था पर विचार, जिला संगठन के पदाधिकारी एव फ्रंटल संगठन के अध्यक्षों को जोन वार जिम्मेदारी देने पर विचार प्रस्तुत किये गये। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी नेता/कार्यकर्ता दिये गये बिंदुओं पर विचार कर पार्टी मजबूत बनाये। 2027 का चुनाव हमारे लिए करो या मरो की स्थिति में होगा, इसलिए अभी से हमको उस कठिन लड़ाई की तैयारी करनी होगी।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सभी को एकजुट रहना होगा और एकजुट रहकर सिर्फ एक ही बात ध्यान में रखनी होगी ,हमारे प्रत्याशी अखिलेश यादव हैं और चुनाव चिन्ह साइकिल है। उत्तर प्रदेश का भविष्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों में ही सुरक्षित है।
पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि यह चुनाव हमारे लिए या हमारी राजनीतिक विचारधारा के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि देश, लोकतंत्र और संविधान के लिए भी जरूरी है, इसलिए इस चुनाव को हर हाल में जीतने के लिए ही हमको तैयार होना पड़ेगा।
इस मौके पर सर्वेश अम्बेडकर, आलोक यादव, सिराजुल आफाक मुन्ना, सौरव कटियार, अनुराग यादव, केके यादव ने विचार व्यक्त किये। इस दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, मिर्जा समीर बेग, मुख्तार आलम, शिव शंकर शर्मा, आशीष शर्मा, मनोज यादव, मोहम्मद अक्लीम, विकास गुप्ता, अशर्फीलाल दिवाकर, अंकित यादव, आदित्य यादवए, महेश जाटव, दीक्षा शाक्य, सुनीता शाक्य, शिवम यादव, संजय यादव, अजीत यादव, अखिल कठेरिया, रामपाल सिंह यादव, समरदीप चौहान, रुकमंगल सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुलक्षणा सिंह, अमित कठेरिया, मुजीबुल हसन, रिजवान खान, अनुज राजपूत, आयुष यादव, संजय यादव, पवन गौतम, सोमेंद्र यादव, अशोक अंबेडकर, शिवम पटेल, आदि मौजूद रहे। बैठक की जानकारी स0प्रवक्ता/जिला सचिव राधेश्या सविता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *