यूपी-मुंबई: सरकारी-निजी संस्थानों में कफ सिरप के आयात-निर्यात पर रोक

समृद्धि न्यूज। राजस्थान और मध्य प्रदेश में कफ सीरप के कारण बच्चों की मौत और इस संबंध में केंद्र सरकार के एडवाइजरी जारी करने के बाद राज्यों ने सतर्कता बढ़ा दी है। तमिलनाडु के बाद मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और केरल ने कोल्ड्रिफ कफ सीरप के उपयोग पर रोक लगा दी है। झारखंड ने इसकी बिक्री को प्रतिबंधित किया है तो उत्तराखंड में दवा की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी संस्थानों में कफ सिरप के आयात निर्यात पर रोक लगा दी गई है। सरकारी और निजी संस्थानों से कप सिरप के लिए नमूने लिए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के सभी ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश जारी किए गए हैं। प्रदेश भर से दवा के सैंपल कलेक्ट कर लखनऊ की लेबोरेटरी में जांच होगी। मेसर्स श्रेसन फार्मास्यूटिकल की कफ सिरप पर भी रोक लगी है। राजस्थान, दिल्ली और दूसरे प्रदेशों में दवा के साइड इफेक्ट के बाद एक्शन लिया गया है।
वहीं महाराष्ट्र एफडीए ने कोल्ड्रिफ सिरप बैच संख्या एसआर 13 की बिक्री, वितरण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिन लोगों के पास यह सिरप है, उन्हें इसकी सूचना औषधि नियंत्रण अधिकारियों को देने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *