जीसीएटी स्लैब खत्म होने से व्यापारी और ग्राहकों दोनों को राहत: सुशील शाक्य

 व्यापारियों ने विधानसभा सम्मेलन का किया आयोजन
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। एक गेस्ट हाऊस में व्यापारियों ने विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जनपद कन्नौज के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिला मंत्री हिमांशु गुप्ता, चेयरमैन अनिल राजपूत का भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जीएसटी दर कम करके देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब को पूरी तरह खत्म कर दिया है, जबकि कई वस्तुओं पर टैक्स घटाकर केवल 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले का सीधा लाभ आम जनता और व्यापारियों को मिलेगा। अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका यह कदम व्यापारी और ग्राहकों दोनों के लिए राहत लेकर आया है। चेयरमैन अनिल राजपूत ने कहा कि सरकार 2014 में पहली बार जीएसटी लाई थी। सरकार के इस कदम से हमारे देश में तरक्की के नए रास्ते तैयार हुए। लोगों को जीएसटी से काफी लाभ पहुंचा। जीएसटी कम होने से न केवल व्यापार को गति मिलेगी, बल्कि बाजारों में रौनक भी बढ़ेगी। सभी व्यापारी इस राहत का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाएं और देश व प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ। इस दौरान घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर अभिषेक त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, उपाध्यक्ष आदेश राठौर, कार्यक्रम संचालक अमन अवस्थी, अवनीश कौशल, हिमांशु गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, महावीर राठौर, सुधीर राठौर, रमन ठाकुर, पंकज गुप्ता आदि व्यापारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *