नाले में गिरकर वृद्ध की मौत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नाले में गिरकर वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
राजेपुर थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय दुकानदार की नाले में गिरकर मौत हो गई। वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। सुबह परिजनों ने उन्हें नाले में मृत पाया।
जानकारी के अनुसार कस्बा राजेपुर निवासी सत्यपाल सिंह (70) देसी शराब ठेके के पास एक लकड़ी के खोखे में पान मसाला और नमकीन बेचते थे। पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि सत्यपाल सिंह ने शराब पी। नशा अधिक हो जाने के कारण वह नाले में गिर गये। जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने उनकी खोजबीन की, तो पता चला कि नाले में पड़े हुए हैं। उनको बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। बताते चलें कि मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनका एक मात्र पुत्र सानू है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *