मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत रैली निकालकर किया गया जागरुक

जगह-जगह रुककर महिलाओं को दी गई जानकारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के साथ सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वायड ने सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता बढ़ाई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजऱ रखी। जनपद के अलग-अलग थानों में पुलिस कर्मियों व महिला पुलिस कर्मियों ने बच्चों व महिलाओं को जागरुक किया। इस दौरान विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरुकता रैली भी निकाली गई।विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लोगों से अपील की कि वे घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करें और बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल उपचार नहीं, बल्कि रोकथाम और जागरूकता पर भी ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने सभी से स्वयं जागरूक होने और दूसरों को भी जागरूक करने का आवाह्न किया। वहीं मिशन शक्ति फेज-५.० के तहत अभियान के दौरान, महिलाओं और बालिकाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध या संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस या शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के महत्व से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076), वीमेन पावर हेल्पलाइन (1090), साइबर अपराध हेल्पलाइन (1930), स्वास्थ्य सेवा (102), एंबुलेंस सेवा (108), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) और अन्य जैसे 1078, 181, 112 शामिल हैं। ऐसे में एन्टी रोमियो स्क्वायड द्वारा यह अभियान न केवल नवरात्रि के दौरान सुरक्षा का प्रतीक बना, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *