समृद्धि न्यूज। जयपुर-अजमेर हाईवे पर दो ट्रकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके बाद एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण गैस के सिलेंडर से भरा टैंकर भी पलट गया। जिससे तेज धमाके होने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में मौखमपुरा के पास मंगलवार रात एलपीजी सिलेंडरों से भरे खड़े ट्रक को एक केमिकल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर के केबिन में आग लग गई, जो तेजी से ट्रक तक फैल गई। आग सिलेंडरों तक पहुंची तो एक के बाद एक करीब 200 गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। धमाकों की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों तक जा गिरे। जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि गैस सिलेंडर से भरे खड़े ट्रक और केमिकल टैंकर के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हुई, जिसके बाद एक ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण गैस के सिलेंडर से भरा टैंकर भी पलट गया। जिससे तेज धमाके होने लगे, धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है। मौके पर दूदूए बगरू और किशनगढ़ से फायर ब्रिगेड की लगभग १२ गाडिय़ां पहुंची हैं। वहीं पुलिस ने हाईवे पर यातायात रोक दिया है। ट्रक मेंकुल 330 सिलेंडर लदे हुए थे, जिनमें से दो तिहाई से ज्यादा सिलेंडर फट गए। हाईवे पर दोनों ओर ट्रैफिक रोकना पड़ा, जिसे बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे दोबारा खोला गया।
#WATCH | A massive fire broke out near the Sawarda culvert in the Mauzamabad area on the Jaipur-Ajmer highway, after a vehicle allegedly hit a truck loaded with gas cylinders. pic.twitter.com/eHLiCfujbu
— ANI (@ANI) October 7, 2025
सीएम ने घटना पर जताया दुख
वहीं हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दुख जताया है। उन्होंने जिला कलेक्टर और एसपी से बात की है और उन्हें सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने दुखद घटना में हर संभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा को मौके पर स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा है।

उपमुख्यमंत्री घटनास्थल के लिए रवाना
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ0 प्रेम चंद बैरवा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मोजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग की सूचना मिलने पर मैं तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गया हूं। पुलिस, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
