मुकदमे की पैरवी करने आये युवक की बाइक में लगी आग

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आये युवक की बाइक में अचानक आग लग गयी। जिससे अफरा-तफरी मच गयी। कलेक्ट्रेट में मौजूद कर्मचारियों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक काफी जल चुकी थी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सौरभ राजपूत निवासी भूलनपुर थाना कमालगंज डीडीसी कोर्ट में अपने मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। जैसे ही वह न्यायालय से फारिग होकर अपने घर जाने के लिए बाइक में चाबी लगाने लगा, तभी अचानक बाइक ेमें आग लग गयी। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। यहां देख कलेक्ट्रेट में मौजूद कर्मचारियों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक में लगा प्लास्टिक का सामान जल चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *