कानपुर: मिश्री बाजार में जोरदार धमाका, कई घायल

कानपुर, समृद्धि न्यूज। कानपुर में मेस्टन रोड पर स्थित मिश्री बाजार में बुधवार देर शाम जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है ये धमाका दो स्कूटी में हुआ है। जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। धमाके की चपेट में आने से चार से पांच लोग घायल हो गए।
बुधवार शाम करीब 7:30 बजे मूलगंज थाना क्षेत्र के मिश्री बाजार में मरकस वाली मस्जिद के पास तेज धमाका होने से हडक़ंप मच गया। धमाका इतना जोरदार था कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। अचानक हुए विस्फोट से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए सडक़ पर दौड़ पड़े। धमाके की चपेट में आने से चार से पांच लोग घायल हो गए। जिन्हे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और जांच-पड़ताल की। बताया गया धमाके की सूचना पर मूलगंज समेत कई थानों का फोर्स और बम स्क्वायड टीम मौके पर बुला लिया गया। पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *