जंग में नई शुरुआत: इजराइल-हमास गाजा शांति योजना के पहले चरण में सहमत

समृद्धि न्यूज। अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा शांति योजना के पहले चरण के लिए इजराइल-हमास सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इसका मतलब है कि सभी बंधक बहुत जल्द रिहा होंगे और इजराइल अपनी सेनाओं को पहले चरण के तहत सहमति से निर्धारित क्षेत्र में वापस ले जाएगा। सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार किया जाएगा। यह एक मजबूत, स्थायी और शाश्वत शांति की दिशा में पहला कदम है।

Image shows a screenshot of a social media post by Donald J Trump with American flag and heart emojis, text announcing the signing of the first phase of a peace plan between Israel and Hamas for hostage release and troop withdrawal, crediting mediators from Qatar and Egypt, and praising peacemakers, signed by Donald J Trump as 45th President of the United States of America.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर कहा कि ईश्वर की कृपा से हम सभी को घर लाएंगे। वहीं हमास ने भी स्पष्ट किया कि इस समझौते के तहत इजराइली सैनिकों की वापसी होगी और मानवीय सहायता के साथ बंधकों और कैदियों का आदान-प्रदान संभव होगा।

हमास ने ट्रंप और मध्यस्थों से अनुरोध किया कि इजराइल इस समझौते के सभी प्रावधानों को बिना किसी देरी के लागू करे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग को खत्म कराने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि इजराइल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता वाली शांति योजना के पहले चरण पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि इजराइल और हमास ने शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर किए हैं। ट्रंप ने इसे गाजा में युद्ध समाप्त करने की दिशा में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व घटना बताया है। ट्रंप के इस ऐलान के साथ गाजा में जश्न का माहौल है। लोग अपने घरों से निकलकर सडक़ पर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस समझौते का मकसद गाजा में जंग को रोकना और बंधकों और कैदियों की रिहाई सुनिश्चित करना है। हमास ने गाजा समझौते पर सहमति जताई है, जिस पर गुरुवार (9 अक्टूबर) को मिस्र में हस्ताक्षर किए जाएंगे। इस समझौते में गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए पांच क्रॉसिंग तुरंत खोलना, गाजा वापसी मानचित्र में बदलाव और पहले चरण में 20 इजराइली बंदियों को जिंदा रिहा करना शामिल है।
इसके साथ ही एक दूसरे पोस्ट में इधर इजराइली प्रधानमंत्री कहा, योजना के पहले चरण की मंजूरी के साथ, हमारे सभी बंधकों को स्वदेश लाया जाएगा, यह एक कूटनीतिक सफलता है और इजराइल राज्य के लिए एक राष्ट्रीय एवं नैतिक विजय है। नेतन्याहू ने आगे कहा, मैंने शुरू से ही स्पष्ट कर दिया था, हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक हमारे सभी बंधक वापस नहीं आ जाते और हमारे सभी लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते, उन्होंने कहा दृढ़ संकल्प, शक्तिशाली सैन्य कार्रवाई और हमारे महान मित्र एवं सहयोगी राष्ट्रपति ट्रंप के अथक प्रयासों से, हम इस महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंचे हैं।

Benjamin Netanyahu – בנימין נתניהו
@netanyahu
With the approval of the first phase of the plan, all our hostages will be brought home. This is a diplomatic success and a national and moral victory for the State of Israel. From the beginning, I made it clear: we will not rest until all our hostages return and all our goals are achieved. Through steadfast resolve, powerful military action, and the great efforts of our great friend and ally President Trump, we have reached this critical turning point. I thank President Trump for his leadership, his partnership, and his unwavering commitment to the safety of Israel and the freedom of our hostages. God Bless Israel. God Bless America. God Bless our great alliance.

बताया गया गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 67,000 से अधिक फिलस्तीनियों की मौत हो चुकी है और लगभग 1,70,000 लोग घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *