बरेली: एक लाख का इनामी डकैत शैतान पुलिस मुठभेड़ में ढेर

बरेली: एक लाख रुपए के इनामी डकैत को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। डकैत शैतान उर्फ इफ्तेखार सोल्जर मुठभेड़ में ढेर हुआ। डकैत इफ्तेखार पर 7 जिलों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक पिस्टल, 2 मैगजीन, 17 कारतूस और 28 हजार रुपए बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के बाद एक बदमाश मौके से फरार हुआ। 2012 में ये बाराबंकी में पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नैनीताल रोड बिलवा पुल के पास उसकी घेराबंदी की गई थी। इस दौरान उसने फायरिंग की तो पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस कार्रवाई में वह ढेर हो गया। डकैत शैतान के पास से एक पिस्टल 32 बोर, 2 मैगजीन,17 जिंदा कारतूस 32 बोर, 28 हजार रुपये, मोबाइल, मोटरसाइकल बरामद की गई है। मुठभेड़ के दौरान उसका साथी फरार हो गया है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। एसएसपी ने बताया कि डकैत शैतान बरी चौक कादरगंज रोड कासगंज का रहने वाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *