सीकर: परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या, सड़े मिले शव

समृद्धि न्यूज। राजस्थान के सीकर में एक परिवार के पांच सदस्यों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मां और उसके चार बच्चों के शव एक फ्लैट में मिले, जो ज़हर खाकर जान देने का मामला प्रतीत होता है। पति से अनबन को इसकी संभावित वजह बताया जा रहा है। शवों के सडऩे से कुछ दिन बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। मृतकों में मां किरण देवी और उनके चार बच्च, तीन बेटे सुमित, आयुष, अवनीश और बेटी स्नेहा शामिल हैं। मौके से जहर के 10 पैकेट मिले हैं, इनमें से 8 का इस्तेमाल किया गया था। बताया गया पति से अनबन के चलते महिला किरण अपने बच्चों के साथ पालवास रोड स्थित अनिरुद्ध रेजिडेंसी में रह रही थी। 5 लोगों के सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस के अनुसार इन लोगों ने आत्महत्या कुछ दिन पहले ही कर ली थी। शव बुरी तरह से सड़ चुके हैं। फ्लैट से दुर्गंध आने पर बिल्डिंग में रहने वाले दूसरे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। स्थिति इतनी गंभीर थी कि अंदर घुसने में भी कठिनाई हो रही थी। दुर्गंध को कम करने के लिए अगरबत्ती और इत्र का उपयोग किया गया, इसके बाद पुलिस टीम अंदर जा पाई। किरण उर्फ पिंकी चौधरी का पहले पति से 2019 में तलाक हो गया था। पहले पति से किरण को 2 बच्चे थे। दूसरे पति से भी 2 बच्चे थे। 2 बच्चों की पहचान सुमित और स्नेहा रूप हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी है।
वहीं एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोगों द्वारा सामूहिक आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो फ्लैट अंदर से बंद था और बदबू बहुत ज्यादा आ रही थी, फ्लैट में के अंदर किसी तरह से कोशिश करके पुलिस टीम पहुंची तो वहां पांच लोगों के शव मिले। वहीं घटना स्थल से जहर के 8 पाउच भी मिले हैं, शव को देखकर लग रहा था कि सुसाइड कई दिनों पहले किया गया है, शव पूरी तरह से गल चुके थे, मामले की जांच की जा रही। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और सबूत एकत्र किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *