संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। दही थाना क्षेत्र स्थित घटोरी गांव में खेत की मेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार दही थाना क्षेत्र के ग्राम घटोरी निवासी नीरज 35 वर्ष पुत्र रामप्रसाद जो दोपहर में घर पर खाना खाने के बाद अपने खेत पर गए थे। शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। काफी देर इंतजार के बाद परिजन खेतों की तरफ पहुंचे, जहां उन्होंने नीरज को खेत की मेड़ पर मृत अवस्था में पाया। जिसे देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका नीरज का विवाह लगभग 15 वर्ष पहले राजदुलारी से हुआ था और उनके दो छोटे बच्चे हैं। नीरज पिछले 10 वर्षों से कर्नाटक में एक गुटखा फैक्ट्री में काम करते थे और हाल ही में गांव लौटे थे। जो मेहनती और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, और उनकी किसी से कोई दुश्मनी की जानकारी नहीं है। दही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी वहां किसी संदिग्ध व्यक्ति को आते-जाते नहीं देखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *