उन्नाव, समृद्धि न्यूज। दिवाली से पहले जिला प्रशासन द्वारा पटाखों की दुकानों पर छापेमारी की गई ।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अब्बासपुर स्थित पटाखा बाजार में प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी की, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए दुकान मालिकों को बताया । जिससे किसी भी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सकता है।
छापेमारी के दौरान एसडीएम क्षितिज द्विवेदी, सीओ सिटी दीपक यादव और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) अनूप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने बाजार की सभी दुकानों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान लाइसेंस, एनओसी और सुरक्षा मानकों की जांच की गई। अधिकारियों ने आग बुझाने वाले उपकरणों की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली और खराब या अनुपलब्ध उपकरणों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
