नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष ने राजस्वकर्मियों के साथ ग्रामीणों की समस्यायें सुनीं।
जानकारी के अनुसार शनिवार को नवाबगंज स्थित थाना प्रांगण में उच्च अधिकारियों के निर्देशन में शासनादेश के द्वारा चलाए जा रहे थाना समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने राजस्वकर्मियों के साथ मिलकर जनता की समस्याएं सुनीं। जिसमें थाना प्रभारी निरीक्षक के बताएं अनुसार 17 प्रार्थना पत्र जमीन संबंधी आए। जिनमें छह प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बाकी के लिए राजस्व विभाग के साथ पुलिस की टीम बनाकर निस्तारण करने के लिए पुलिस टीमों को रवाना कर दिया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडे, कस्बा इंचार्ज दरोगा गीतम सिंह, दरोगा गिरीश चंद्र, दरोगा हेमंत कुमार, दरोगा रमाशंकर पांचाल, बबना चौकी इंचार्ज दरोगा राजेश कुमार, दरोगा राम सिंह तथा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल नरेश चंद्र, सौरभ दीक्षित, सौरव यादव, तरुण दीक्षित सहित कई राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
थाना समाधान दिवस में थानाध्यक्ष ने सुनीं समस्यायें
