कमालगंज, समृद्धि न्यूज। बीती रात फतेहगढ़ से कमालगंज की ओर आ रहे टेंपो चालक कमल निवासी शास्त्री नगर जिनके साथ टेंपो में बैठे शेखपुर निवासी रामविलास एवं कमालगंज गंगा गली निवासी अमित कुमार फतेहगढ़ से कमालगंज आ रहे थे। कमालगंज शेखपुरा गुमटी के नजदीक गुरसहागंज की तरफ से जा रही एक कार ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी। जिससे टेंपो चालक कमल गंभीर रूप से घायल हो गया एवं रामविलास और अमित कुमार को भी चोटें आयीं। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस एवं थाना अध्यक्ष कमालगंज राजीव कुमार ने घायलों को कमालगंज भिजवाया एवं मौके से कार एवं टेंपो को बरामद कर थाने भिजवाया। मौका पाकर कार चालक मौके से फरार हो गया। जहां पर हालत गंभीर होने पर कमल को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर डॉक्टरों द्वारा कमल को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं कमल की पत्नी घर पर करवाचौथ का उपवास रखकर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना कर रही थी। एक्सीडेंट की सूचना पाकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
