उन्नाव, समृद्धि न्यूज। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को लेकर जिलेभर में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को थाना बारासगवर की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा बारा में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
टीम के सदस्यों ने महिलाओं को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं — नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बीसी सखी योजना एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन — के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबर पुलिस आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 तथा एंबुलेंस सेवा 108 के उपयोग की जानकारी दी ।
पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं से समाज में सक्रिय भूमिका निभाने और किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
