समृद्धि न्यूज। मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में होने वाले गाजा शांति शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के 20 बड़े नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी को भी सम्मेलन में शामिल होना था, हालांकि उनकी जगह विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह काहिरा पहुंचे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति भी अमेरिका से रवाना हो चुके हैं। वे पहले इजराइल जाएंगे, इसके बाद वह मिस्र रवाना हो जाएंगे। इजराइल रवाना होने से पहले उन्होंने इस दौरे को खास बताया। ट्रंप ने कहा कि हर कोई बेहद उत्साहित है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अक्सर अगर एक पक्ष खुश होता है, तो दूसरा नाराज रहता है, लेकिन इस बार सब लोग खुश हैं।
#WATCH | "…I settled a few of the wars just based on tariffs. For example, between India and Pakistan, I said, if you guys want to fight a war and you have nuclear weapons. I am going to put big tariffs on you both, like 100 per cent, 150 per cent, and 200 per cent…I said I… https://t.co/UejAFkcB0H pic.twitter.com/B5Zb7AjYTU
— ANI (@ANI) October 13, 2025
गाजा के मुद्दे पर मिस्र के शर्म अल-शेख शहर में आज होने वाले शांति शिखर सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत दुनिया के 20 शीर्ष नेता शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सम्मेलन में शामिल होने के लिए मिस्र की ओर से निमंत्रण भेजा गया था, हालांकि वे इसमें शामिल नहीं होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति इस बाबत अमेरिका से एयरफोर्स वन विमान से रवाना हो चुके हैं। वे पहले इजराइल जाएंगे। इसके बाद वहीं से मिस्र रवाना हो जाएंगे। उनकी ओर से इजराइल-हमास युद्धविराम समझौते की घोषणा के बाद से पहली यात्रा है। इजराइल रवाना होने से पहले उन्होंने इस दौरे को बेहद खास बताया। ट्रंप ने कहा कि यह एक बहुत खास समय होने जा रहा है, हर कोई इस पल को लेकर बेहद उत्साहित है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

आमतौर पर अगर एक पक्ष खुश होता है, तो दूसरा नाराज होता है। लेकिन इस बार सब एक साथ प्रसन्न हैं। वहीं एक बार फिर ट्रंप ने भारत पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का के्रडिट लेते हुए कहा कि मैंने कुछ युद्धों का निपटारा सिर्फ टैरिफ के आधार पर किया। उदाहरण के लिएए भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष, मैंने कहा कि अगर आप लोग युद्ध लडऩा चाहते हैं और तो मैं आप दोनों पर भारी टैरिफ़ लगाऊंगाए जैसे 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत और 200 प्रतिशत। मैंने कहा कि मैं टैरिफ लगा रहा हूं, ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने टैरिफ की वजह से मामले को 24 घंटे में सुलझा लिया। उन्होंने कहा कि अगर मेरे पास टैरिफ नहीं होते, तो युद्ध का निपटारा कभी नहीं कर पाता। ट्रंप ने इजराइल हमास के जिक्र करते हुए कहा कि यह मेरा आठवां युद्ध होगा, जिसे मैंने सुलझाया है, और मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध चल रहा है। उन्होंने कहा कि मैं युद्ध सुलझाने में माहिर हूं। भारत और पाकिस्तान के बारे में सोचो, उन कुछ युद्धों के बारे में सोचो जो सालों से चल रहे थे। एक युद्ध 31 सालों से चल रहा था, एक 32 सालों से, एक 37 सालों से, जिसमें हर देश में लाखों लोग मारे जा रहे थे और मैंने उनमें से ज़्यादातर को एक दिन के अंदर ही निपटा दिया, यह बहुत अच्छा है। अमेरिकी राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान ट्रंप इजराइल में सात घंटे से भी कम समय बिताएंगे और फिर लगभग तीन घंटे के लिए मिस्र रुकेंगे, उसके बाद वे वॉशिंगटन लौट जाएंगे। इजराइल के बाद ट्रंप मिस्र के शर्म-अल-शेख शहर जाएंगे, जहां आज दोपहर शांति समारोह आयोजित किया जाएगा। यहीं पर युद्धविराम समझौते पर औपचारिक हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है, हालांकि समझौते के विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
