ग्राम ककिउली में कागजों में चल रहा काम, सरकारी धन की हो रही है लूट

पंचायत घर में ताला लगा रहने से ग्रामीण परेशान
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। लाखों खर्च के बाद भी पंचायत घर में ताला लगा रहता है, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत ककिउली में पंचायत घर लगातार बंद रहता है, जबकि विकासखंड कार्यालय पर कार्य करने के लिए अधिकारी सक्रिय रहते हैं। लगातार बैठकें बुलाई जाती है। पंचायत सहायकों को सख्त निर्देश दिए जाते हैं। जिसमें सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं आदि की जानकारी दी जाती है। बैठक में पंचायत सहायकों को निर्देशित किया जाता है कि पंचायत भवन में बैठकर वहां के ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। जिससे कि ग्रामीण आए दिन विकास खंड कार्यालय तथा अन्य कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े। जिसके लिए हर ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की तैनाती की गई है। पंचायत सहायकों को 6 हजार रुपये प्रति माह मानदेय भी दिया जाता है और ग्राम पंचायत के निधि से काट दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों को सहूलियत मिले और पंचायत सहायक अपने कार्यालय में बैठकर कार्य करें। ग्रामीण क्षेत्र की जनता को हर समय अपने घरेलू अभिलेखों के लिए सरकारी कार्यालय के चक्कर न काटना पड़े और उनका कार्य पंचायत भवन में ही निपट जाए। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत सहायक पंचायत भवन में ही नहीं बैठेंगे तो ग्रामीणों को विकासखंड कार्यालय तथा अन्य सरकारी कार्यालय के चक्कर तो काटना ही पड़ेगा। इस संदर्भ में जिम्मेदार अधिकारी से इसकी जानकारी की गई तो उन्होंने बताया की पंचायत सहायक कार्यालय पर बैठते हैं, लेकिन रोजाना नहीं बैठते हैं। वहीं पंचायत सहायक न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *