अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम

 घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार, पुलिस कर रही तलाश
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता-पुत्र की मौत के बाद परिनजों में कोहराम मच गया। परिजन आरोपित वाहन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस वाहन चालक की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के गाँव बिछौली पिलखना निवासी कमलेश कुमार मिश्रा उम्र 70 वर्षीय जो कि सुभाष इण्टर कालेज कन्नौज से प्रधान लिपिक के पद से सेवानिवृत्त थे, वह सोमवार को अपने पुत्र आलोक कुमार मिश्रा के साथ लेकर अपनी टी0वी0एस0 बाइक संख्या यू0पी076एवी2339 द्वारा कायमगंज बैंक से रुपये निकालकर कोल्ड स्टोरेज से आलू खरीदने निकले थे। जब वह लुधैया पावर हाउस कोतवाली कायमगंज के निकट पहुँचे, तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर पिता-पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गये और सडक़ पर गिर पड़े। इस घटना में मोटर साइकिल चकनाचूर हो गयी। आसपास के लोगों की मदद से कमलेश व उनके पुत्र आलोक को 108 एम्बुलेन्स के ई0एमटी सौरभ, पायलट दिनेश कायमगंज सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र में लेकर आये। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 जितेन्द्र बहादुर ने पिता पुत्र दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पांते ही क्राइम इंस्पेक्टर कामिल खाँ, हल्का इन्चार्ज जगदीश वर्मा, कांस्टेविल विजय गुर्जर, कांस्टेविल विनीत कुमार, कांस्टेविल सचिन कुमार ने जाँच पड़ताल कर मृतक कमलेश व आलोक के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौत की सूचना पाते ही मृतक कमलेश की पत्नी रामधारा, छोटा वेटा नितिन व चार बहनें सहित मृतक आलोक की पत्नी अनुपम सहित तीन बच्चे बेटा 13 वर्ष का शौर्य, बेटी जुड़वा देवांशी, दिव्यांशी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। वहीं पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *