प्रशिक्षण में लेटलतीफ आने वाली कार्यकत्रियों को फटकार

पोषण भी पढ़ाई भी, के तहत दिया गया प्रशिक्षण
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीडीपीओ ने पोषण भी पढ़ाई भी, के तहत प्रशिक्षण दिया। वहीं देर से आने वाली कार्यकत्रियों को फटकार लगायी।
नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के विकास खंड कार्यालय सभागार परिसर में सोमवार को सीडीपीओ मोहम्मदाबाद विमलेश चौधरी ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना पोषण भी पढ़ाई भी, के तहत क्षेत्र के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के समय से न पहुंचने पर सीडीपीओ तथा मुख्य सेविका ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फटकार लगायी। उन्होंने बताया की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना को फॉलो करें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसमें सरकारी योजना पोषण भी पढ़ाई भी, के तहत समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर सीडीपीओ मोहम्मदाबाद विमलेश चौधरी तथा मुख्य सेविका रजनी वर्मा, अंजिता कुमारी, कुणाल मिश्रा सहित विकास खंड क्षेत्र की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *