अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आतिशबाजी के जखीरे के साथ तीन गिरफ्तार

कम्पिल/नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने घर व दुकान में भरी आतिशबाजी को पकड़ लिया। पुलिस ने छापेमारी कर लाखों रुपए की आतिशबाजी को जब्त कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
रविवार देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने नगर के मोहल्ला कहारन टोला निवासी आदेश कुमार के घर आतिशबाजी भंडारण की सूचना पर छापेमारी की। पुलिस ने आदेश के घर से भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद कर ली। पुलिस आदेश को थाने ले गई। इसके बाद सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला बारह पत्थर निवासी सुनील कुमार की कम्पिल कायमगंज मार्ग स्थित दुकानों पर छापेमारी की। पुलिस को दुकान से भारी मात्रा में लाखों रुपए की आतिशबाजी मिली। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने दोनों युवकों की आतिशबाजी को लोडर के माध्यम से थाने भेज दिया। पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। सोमवार सुबह दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों का चालान कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी कपिल चौधरी ने बताया दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना नवाबगंज की पुलिस ने रविंद्र कुमार पुत्र जगदीशचंद्र निवासी बरतल वाली गली के पास मेन मार्केट गांधी नगर व थाना नवाबगंज के कब्जे से आठ कार्टून आतिशबाजी बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 260/25  धारा-05/9बी(1)(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *