इटावा, समृद्धि न्यूज। अवैध जुआ/सट्टा पर लगाम लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जुआ खेल रहे 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कब्जे से कुल रु0 55,170/– नगद, 52 अदद ताश के पत्ते, 02 टार्च व 01 गमछा बरामद किया गया। मुखबिर की सूचना पर एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने चित का तालाब के खाली पडी जगह में बाउण्ड्री के अन्दर टीले की आड़ में कुछ लोग ताश की पत्तों से जुआ खेल रहे 10 लोगों को गिरफ्तार किया। कोतवाल यशवन्त सिंह, उ0नि0 कासिफ हनीफ, हे0का0 ज्ञानेन्द्र कुमार, का0 अमित कुमार, का0 अभिषेक यादव, का0 अमरेन्द्र कुमार, का0 रंजीत कुमार ने की कार्यवाही।
