पिता की डांट से क्षुब्ध होकर पुत्र ने फांसी लगाकर दी जान

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। माखी थाना क्षेत्र के भदेवना गांव में पिता की डांट से नाराज होकर बेटे ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, माखी थाना क्षेत्र अंतर्गत भदेवना गांव निवासी दिलीप यादव 21 वर्ष पुत्र राजू यादव ने रिश्तेदारी की एक युवती से शादी करने की बात घर में परिजनों को बताई। जिससे, परिजन इस रिश्ते के लिए सहमत नहीं थे। इसी बात को लेकर बीती रात पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया। पिता द्वारा समझाने के बावजूद दिलीप नाराज होकर घर से चला गया।

कुछ देर बाद दिलीप गांव के बाहर खेतों की ओर चला गया। उसने वहां एक आम के पेड़ पर गमछे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने पेड़ से लटकता हुआ दिलीप का शव देखा। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, दिलीप तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई का नाम कुलदीप और छोटे का प्रदीप है। वह इंटरमीडिएट का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ खेती में भी अपने पिता की मदद करता था। बताया जा रहा है कि पिता की डांट और मनचाही शादी न हो पाने के कारण उसने यह कदम उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *