समृद्धि न्यूज। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब 3 सालों से चल रहे युद्ध को समाप्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत की है, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ पर इसकी जानकारी साझा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ लंबी बातचीत की। दोनों के बीच यह बातचीत यूके्रन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की के व्हाइट हाउस दौरे से एक दिन पहले हुई है। ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही हंगरी के बुडापेस्ट में पुतिन से मुलाकात करेंगे। ट्रंप ने कहा कि पुतिन से बातचीत काफी हद तक सकारात्मक रही है। दोनों के बीच यूके्रन युद्ध को समाप्त करने को लेकर बातचीत हुई है। इसके अलावा भविष्य में व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी विस्तार से चर्चा हुई है। पुतिन ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना है और इस पर जल्द ही मिलने की बात कही है। राष्ट्रपति पुतिन ने मध्य पूर्व में शांति की महान उपलब्धि पर मुझे और अमेरिका को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सदियों से इसका सपना देखा जा रहा था। मेरा वास्तव में मानना है कि मध्य पूर्व में मिली सफलता रूस-यूके्रन युद्ध को समाप्त करने के लिए हमारी बातचीत में मददगार साबित होगी। राष्ट्रपति पुतिन ने बच्चों के साथ उनकी भागीदारी के लिए प्रथम महिला मेलानिया को धन्यवाद दिया।
ट्रंप ने पुतिन से फोन पर की बात, बुडापेस्ट में मुलाकात पर बनी सहमति
