कानपुर, समृद्धि न्यूज। कानपुर के कोर्ट परिसर मे दोपहर के समय 30 वर्षीय महिला स्टेनो ने बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान परिसर में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। पुलिस ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कोर्ट परिसर की छठवीं मंजिल से एक महिला स्टेनो ने कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल और अन्य आलाधिकारी पहुंचे। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने बताया कि पघाटमपुर के मकनपुर निवासी गोविंद प्रसाद शंखवार की 23 वर्षीय बेटी नेहा शंखवार कानपुर के एक न्यायालय में स्टेनो पद पर काम करती थी। नेहा के पिता कानूनगो चकबंदी है। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग फतेहपुर में है। परिवार में उनकी पत्नी मनोज कुमारी, बेटा भानु प्रताप और बेटी नेहा और निशा है।
मृतक युवती के नाना जय प्रकाश संखवार ने कोर्ट में तैनात कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि नेहा को चार महीने पहले ही नौकरी मिली थी, लेकिन दलित होने के कारण उसका लगातार उत्पीडऩ किया जा रहा था। नाना ने दावा किया कि नेहा ने अपनी मां को फोन पर उत्पीडऩ की बात बताई थी और वह तनाव में थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेहा ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसे छठी मंजिल से फेंका गया। नाना ने इस मामले में गहन जांच की मांग की है।
कानपुर: स्टेनो ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान
