प्राथमिक विद्यालय हज़रतपुर में दीपोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।  प्राथमिक विद्यालय हज़रतपुर में दीवाली के अवसर पर “दीपक संघ” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए दीपक बनाने की प्रतियोगिता रखी गई थी। साथ ही बच्चों ने अपने हाथों से बनाए हुए क्राफ्ट, चार्ट और ग्रीटिंग कार्ड भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा चार के छात्र चंद्रन ने आत्मविश्वासपूर्वक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंचार्ज प्रधानाध्यापक  गणेश कुमार रहे, जबकि सम्पूर्ण आयोजन शिक्षक  सुमित कुमार के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 4 की दुर्गा ने प्रथम स्थान, कक्षा 4 की प्रिया ने द्वितीय स्थान, और कक्षा 4 की गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किया गया। विद्यालय परिवार ने ईको-फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प लिया तथा सभी बच्चों को यह प्रेरणा दी गई कि वे पटाखों का प्रयोग न करें और दीप जलाकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखें। दीपोत्सव कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मकता, पर्यावरण-जागरूकता और त्यौहारों के प्रति संवेदनशीलता को निखारने वाला रहा। कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय हज़रतपुर में उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *