जेवर चोरी करने वाले महिलाएं गयीं जेल

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिन शिक्षामित्र के साथ हुई टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिा गया। जानकारी के अनुसार मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहिला निवासी पूर्व सैनिक शैलेंद्र यादव की पत्नी शिक्षामित्र अनीता यादव अपने बच्चों के साथ शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर में छोटी बहन की शादी में शामिल होने आयी थी। शादी के बाद वह टेंपो से बस अड्डा जा रही थी। रास्ते में एक युवती और दो महिलाएं उसी टेंपो पर बैठ गईं। उन्होंने रास्ते में शिक्षामित्र का बैग खोलकर उसमें रखे करीब आठ लाख रुपये के जेवर पार कर कर दिये थे। ताला खुला देखकर शिक्षामित्र अनीता यादव ने युवती को पकड़ का सरे बाजार बस अड्डा के पास चप्पलों से पिटाई की थी। अनीता की तहरीर पर पुलिस ने मैनपुरी जिले के थाना बिछवा के सहारा निवासी युवती विनीता, कमलेश उर्फ मुन्नी देवी व पूजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी दिखाकर रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *