मन्नौति पूर्ण होने पर पहनावा करने आये थे परिजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मन्नौति पूर्ण होने पर गंगा मइया को पहनावा करने आये परिजनों के साथ दो युवक नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गये। चीखपुकार होने पर गोताखोरों ने एक को सकुशल बहार निकाल लिया। काफी देर बाद खोजबीन करने पर दूसरा मिल गया। जिसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार थाना मेरापुर के ग्राम जरारी कमल किशोर तिवारी पुत्र राधेश्याम मन्नौति पूरी होने पर अन्य परिजनों के साथ पांचाल घाट मां गंगा को पहनावन पहनाने सोमवार को पहुंचे। पूजा अर्चना के पश्चात स्नान करते समय १९ वर्षीय श्याम मिश्रा पुत्र ओमप्रकाश मिश्रा व २० वर्षीय पूतन पुत्र मुकेश मिश्रा अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। यह देख लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। तैसे ही गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी और कुछ देर बाद पूतन को सकुशल बाहर निकाल लिया और थोड़ी देर बाद श्याम को भी निकाल लिया। जिसे उपचार के लिए परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पांचाल घाट चौकी इंचार्ज को घटना की जानकारी होने पर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ आये लोगों ने बताया कि परिवार में मां गंगा के आशीर्वाद से कई लोगों की नौकरी लगने पर हम सभी लोग पहनावा पहनाने आये थे। नहाते समय यह घटना घटित हो गई।
