बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही

समृद्धि न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग चल रही है। राज्य की 243 सीटों में से 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग है, पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा चुनावों में इस दौर के सभी वोटर्स से मेरा अनुरोध है कि वे पूरे उत्साह के साथ मतदान करें।

इस बार बदलाव होगा: राबड़ी देवी

आरजेडी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, मैं महिलाओं, बच्चों, सभी से अपने घरों से निकलकर वोट देने की अपील करती हूं। इस बार बदलाव होगा, जनता बदलाव लाएगी।

14 नवंबर को नई सरकार बनेगी: तेजस्वी यादव

पटना में वोट डालने के बाद आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को राज्य में नई सरकार बनेगी।

बिहार: वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बिहार में पहले चरण की वोटिंग प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *