इंडोनेशिया के स्कूल परिसर में बनी मस्जिद में धमाका, कई बच्चे घायल

समृद्धि न्यूज। इंडोनेशिया के हाईस्कूल परिसर में बनी मस्जिद में सिलसिलेवार धमाके में अब तक 54 लोग घायल हुए हैं। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल को घेर लिया है। राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ जकार्ता के एसएमए इलाके में एक स्कूल के भीतर मस्जिद है, यहां पर शुक्रवार की नमाज पढऩे के लिए लोग जुटे थे, इसी दौरान बम विस्फोट हो गया, विस्फोट के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भेजा गया है। विस्फोट की वजह से अधिकांश बच्चे घायल हुए हैं, जो पास के स्कूल में ही पढ़ाई करते हैं, स्थानीय पुलिस को मस्जिद परिसर में एक एके-47 और कुछ बुलेटप्रूफफ जैकेट मिले हैं, कहा जा रहा है कि यहां पर बम विस्फोट के बाद गोलीबारी करने की भी तैयारी थी। वहीं आतंकी हमले के बाद पुलिस ने पूरे परिसर को सील कर लिया है, घटनास्थल के कई वीडियो फुटेज सामने आए हैं, जिसमें फर्श पर खून के धब्बे लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *