हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर खिलाडिय़ों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हॉकी इंडिया व उत्तर प्रदेश हॉकी के निर्देश पर फर्रुखाबाद हॉकी द्वारा स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोट्र्स स्टेडियम फतेहगढ़ में भारतीय हॉकी के 100 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही बुजुर्ग खिलाडिय़ों जनपद के समस्त हॉकी खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गोड उपस्थित रहे। विशेष रूप से हाकी के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 100 वर्ष के खिलाड़ी वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे। उन्होंने भी अपना थोड़ा समय मैदान में दिया। मैच के उपरांत लगभग 50 वर्तमान खिलाड़ी, 60 अन्य खिलाडिय़ों को तथा विभिन्न खेलों के सचिव और अधिकारीगणों को भी सम्मानित किया गया। हॉकी के 100 वर्ष पूर्ण होने की पावन बेला के उपलक्ष में फर्रुखाबाद हॉकी ने अपना लोगो भी जारी किया। प्रात: सुबह से 4 मैच खेले गए तथा मुख्य अतिथि के समक्ष बुजुर्ग खिलाडिय़ों तथा जैन-जी के बीच मैच खेला गया। मुख्य विकास अधिकारी ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपना संपूर्ण योगदान देने का वादा किया। पहला मैच वूमेंस का खेलो इंडिया सेंटर फर्रुखाबाद व फर्रुखाबाद हॉकी के मध्य हुआ, 03-02 रहा, जिसमें फर्रुखाबाद सेंटर विजयी रहा। दूसरा मैच खेलो इंडिया सेंटर वर्सेस फर्रुखाबाद हॉकी के मध्य खेला गया, बालक वर्ग स्कोर 07-04 रहा। तीसरा मैच वरिष्ठ सीनियर खिलाड़ी वर्सेस जूनियर प्लेयर के बीच खेला गया, स्कोर 03-03 मैच ड्रॉ रहा। संचालन की भूमिका जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अंजुम कुमार दुबे ने निभाई। व्यवस्था लक्ष्मण टंडन, अफजल अहमद खान, अवनींद्र कुमार सचिव जिला हॉकी, नवाब अहमद सिद्दीकी, एजाज अहमद, हॉकी कोच सत्यम मिश्रा, कोच पूनम शर्मा, कोच सुशांत गुप्ता, स्काउट मास्टर सुधीर कुशवाहा, अजय प्रताप, संजीव कटियार, योगेश शुक्ला, कुलदीप यादव, चमन टंडन ने की। जिला क्रीडाधिकारी कर्मवीर यादव ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जन गण मन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *