मतदाता सूचियों में सत्यापन की दी गई जानकारियां
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संदर्भ में सदर विधानसभा क्षेत्र की जिला कार्यशाला आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने अभियान से संबंधित विषयों पर कार्यकर्ताओं को जानकारी देते हुए इस अभियान से जुडऩे के निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के संदर्भ में बताया पूरे देश में चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत मतदाता सूचियों सत्यापन एवं पुननिरीक्षण किया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा इस प्रक्रिया के अंतर्गत समय वध घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने की प्रक्रिया है, जिसे मतदान केंद्र स्तर के अधिकारी द्वारा मतदाता सूचियां को अधतन और सही करने हेतु किया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत संगठन द्वारा हर विधानसभा में बीएलए-1 और बीएलए-2 के रूप में पार्टी कार्यकर्ता को जिम्मेदारियां दी गई है।
देवेंद्र देव गुप्ता ने बताया मतदाता पुनरीक्षण अभियान 100 दिनों तक चलने वाला अभियान है, 2027 के विधानसभा के चुनाव को देखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता इस अभियान से जुडऩे का कार्य करें, हम 2027 का चुनाव इसी अभियान की सफलता की आधार पर लडऩे जा रहे हैं। ऐसे मतदाता जो बाहरी है उनको चिन्हित करके मतदाता सूची से बाहर करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए संवैधानिक तरीके से तुरंत कार्रवाई करने का कार्य करें। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मुस्तैदी के साथ हरगांव हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंच कर सभी पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची से जुड़वाना है, कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से छूटे ना और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में रहे ना, इसी संकल्प की सिद्धि के लिए सबको अभियान में प्रभावी रूप से सम्मिलित होना है। संगठन द्वारा नियुक्त बीएलए-1 का काम विधानसभा के बीएलए-2 से संपर्क बनाने तथा उसके काम में सहयोग करने का है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा यह अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को चुनाव आयोग द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि जो मतदाता जिस क्षेत्र का है इस क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर मतदाता सूची का सत्यापन करके बीएलओ को संपूर्ण जानकारी देने का कार्य करें नए मतदाता को सूची में शामिल करने के लिए फॉर्म भरकर जमा करें। संचालन आदित्य मिश्रा ने किया। इस अवसर भास्कर दत्त, डीएस राठौर, हिमांशु गुप्ता, रमला राठौर, वीर बहादुर पाल, राजकुमार वर्मा, संतोष राजपूत, अमित कुमार पाल, विकास पांडे, ममता सक्सेना, अशनील दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।
मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कार्यशाला सम्पन्न
