समृद्धि न्यूज। वर्ल्ड चैंपियन ऋचा घोष का बंगाल पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें बंगभूषण पुरस्कार के साथ सोने की चेन और डीएसपी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली व पूर्व भारतीय महिला टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी भी मौजूद रहीं। भारतीय महिला टीम की स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष अब बंगाल पुलिस में डीएसपी बन गई हैं।
VIDEO | West Bengal Chief Minister Mamta Banerjee, in the presence of former India captain Sourav Ganguly, felicitated Women's World Cup winning cricketer Richa Ghosh with a gold chain, offered an appointment letter of West Bengal Police in the rank of Deputy Superintendent of… pic.twitter.com/bIOJPSsQ7e
— Press Trust of India (@PTI_News) November 8, 2025
शनिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और बंगभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। भारतीय महिला टीम ने रविवार (2 नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 52 रनों से फाइनल में जीत हासिल कर पहली बार महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष को महिला वर्ल्ड कप 2025 में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी नियुक्त किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल सीएबी द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री ने एक सोने की चेन भी भेंट की।
