बालिका से दुष्कर्म करने वाला आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चचेरे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पीडि़त बालिका के पिता द्वारा बटाई पर खेत लेकर बोयी गयी गन्ने की फसल को देखने गयी थी। इसी दौरान बालिका के साथ गांव के आरोपी चचेरे भाई रीनेश यादव पुत्र जसवीर यादव उर्फ पप्पू ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बालिका को सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हैलट कानपुर भेज दिया था। जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी गयी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार देर रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी रीनेश यादव पुत्र जसवीर यादव उर्फ पप्पू निवासी भुकसी कायमगंज को महादेवपुर चौराहा के पास से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह भागने की फिराक में था। आरोपी का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में कराया गया। कोतवाली प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *