नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी तथा थाना प्रभारी निरीक्षक ने छात्राओं को जागरूक किया।
कस्बा नवाबगंज के बाईपास स्थित एक विद्यालय में सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना मिशन शक्ति फेस 5 के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी ने थाना पुलिस के साथ पहुंचकर छात्रों को सरकार की योजनाओं के तहत जागरूक किया। जिसमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, 1090 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन 181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य कई नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। बताया कि सरकारी नंबरों का प्रयोग करें, थाना पुलिस सदैव आपके साथ खड़ी रहेगी और किसी भी महिला तथा छात्र को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। जागरूक होकर, निडर और निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करें। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय कुमार वर्मा, कस्बा इंचार्ज दरोगा गीतम सिंह, दरोगा गिरीश चंद्र, इंस्पेक्टर क्राइम संजय राय, शिक्षक अरविंद कुमार तथा विद्यालय स्टाफ तथा समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सीओ व थानाध्यक्ष ने स्कूली छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत किया जागरुक
