पटरी दुकानदारों का स्थायी दुकानदार कर रहे शोषण, वसूला जा रहा 300 से 800 रु.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सण्डे बाजार में दुकान लगाने वालोंं पर दुकान मालिक 300 से लेकर 800 रुपये एक दिन के किराये के रुप में वसूलते है। नेहरु रोड पर प्रति रविवार को सण्डे बाजार लगता है। सर्राफा व्यापारी एवं कुछ कपड़ों के दुकानदार अपनी दुकान के आगे पटरी दुकानदारों से किराये के रुप में फुटपाथ का किराया वसूलते है। किराया न देने पर दुकानदार अपनी दुकान के आगे दूसरे व्यापारी को किराये पर जगह दे देते है। जबकि जमीन नगर पालिका की है। अधिकांश दुकानें रविवार को बंद रहती है, जिस कारण सण्डे बाजार नेहरु रोड पर लगता है। भाजपा सांसद के भाई लज्जाराम ज्वैलर्स के नाम पर नेहरु रोड पर दुकान है। उस दुकान के बाहर पटरी दुकानदार संतराम कपड़े लगाता है, जिस पर 600 रुपये प्रति सण्डे किराये के रुप में वसूले जाते है। वहीं राजाराम ज्वैलर्स, पंडित गिरिजा शंकर ज्वैलर्स व हाजी न्याज अहमद की दुकान के बाहर जो पटरी दुकानदार सण्डे को अपनी दुकानें लगाते है, उन्हें किराये के रुप में 300 रुपये से लेकर 800 रुपये तक किराया अदा करना पड़ता है। जबकि जगह नगर पालिका की है, उसके बाद जबरन किराया लिया जाता है।
नेहरु रोड पर पटरी दुकानदार संतराम रेडीमेड कपड़े की दुकान लगाता है। पिछले कई वर्षों से वह सांसद के भाई की दुकान है, जिस फुटपाथ का किराये के रुप में 600 रुपये प्रति सण्डे को किराया अदा करना पड़ता है। किराया न देने की स्थिति में उसकी दुकान नहीं लगने दी जाती है। इस बारे में जब संतराम से पूछा गया तो उसने कहा कि हम मालिक का नाम बतायेंगे तो वह हमारी दुकान लगने नहीं देंगे। जब ज्यादा पूछने पर उसने बताया कि आज के दौर में बिना पैसे के कौन हमें दुकान लगाने देगा।दुकानदार लालू सिंह ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सियाराम राधाकृष्ण सर्राफ के बाहर दुकान लगाते है। किराये के रुप में पैसे देने पड़ते है, तब हम फुटपाथ पर दुकान लगा पाते है। कई बार पैसे न देने की स्थिति में हमें दुकान लगाने नहीं दी गई। ऐेसे में फुटपाथ पर दुकान लगाने का पैसा देना हमारी मजबूरी है। जबकि अन्य दुकानदार भी पटरी दुकानदारों से पैसे लेकर दुकान लगवाते है। साकिर ने बताया कि 300 रुपये देने पड़ते है। वहीं ठिलिया पर कपड़े लगाने वाले सोनू ने बताया कि हमें भी 100 रुपये देने पड़ते है। पंडित गिरिजा शंकर ज्वैलर्स के बाहर एक रेस्टोरेंट के पास ठिलिया पर कपड़े बेंचने वाले लालू ने बताया कि सर्राफा की दुकान पंडित गिरिजा शंकर ज्वैलर्स के नाम है। बाहर फुटपाथ पर कपड़े बेंचने पर 500 रुपये प्रति संडे देने पड़ते है। सण्डे बाजार व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने बताया कि सभी फुटपाथी दुकानदारों से पैसे वसूले जाते है, पैसे न देने की स्थिति में दुकान लगने नहीं दी जाती है। ऐसे में यदि कोई शिकायत भी करता है तो उसकी दुकान नहीं लगने दी जाती है। पैसे लेने वाले दुकानदारों पर कार्यवाही हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *