समृद्धि न्यूज। अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। पिछले काद्बक्ती दिनों से वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। धर्मेंद्र काद्बक्ती समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर धर्मेंद की तबीयत ठीक नहीं है, उनकी हालत नाजुक है, वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती है। इस समय पूरा परिवार उनके साथ अस्पताल में है। धर्मेंद्र लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं। वो कुछ दिनों से आईसीयू में हैं। 31 अक्टूबर को भी धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती किया गया था, उस समय खबर आई थी कि वो रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुए थे। 8 दिसंबर 2025 को वे 90 साल के हो जाएंगेण्। इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंख का ग्राफ्ट ऑपरेशन हुआ था। धर्मेंद्र ने 1960 में फिल्म दिल भी तेरा हम भी तेरे से बॉलीवुड में कदम रखा था। शुरुआती दौर में उन्होंने अनपढ़, बंदिनी, अनुपमा और आया सावन झूम के जैसी फिल्मों में आम आदमी के किरदार निभाए। वहीं धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर लगातार आ रही जानकारी के बीच अब पत्नी हेमा मालिनी ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंची हैं। हेमा मालिनी की कार अस्पताल में दाखिल होते दिखती है। गाड़ी में हेमा मालिनी पीछे की सीट पर मौजूद हैं।
