समृद्धि न्यूज। दिल्ली में लाल किले के पास एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ है। जिससे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसने पास खड़ी अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया और वे भी जलकर खाक हो गईं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं।
लाल किला क्षेत्र दिल्ली के सबसे ज्यादा व्यस्त और घनी आबादी वाले इलाके में शामिल है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में विस्फोट की सूचना मिली है।
जिसके बाद आसपास खड़ी तीन से चार गाडिय़ां भी आग की चपेट में आ गईं और क्षतिग्रस्त हो गईं। लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घर हिल गए, इतना ही नहीं घटनास्थल के आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए। लोग दहशत में आ गए, इससे पहले हम लोग कुछ समझ पाते, जिस कार में ब्लास्ट हुआ था वो और उसकी जद में आई कारें आग का गोला बन गईं।
