हरदोई , समृद्धि न्यूज। सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही पांचवी नागेंद्र प्रताप सिंह नागू दादा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच में चौधरी क्रिकेट अकादमी ने अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
फाइनल मैच अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी तथा चौधरी क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया।मैच में टॉस चौधरी क्रिकेट अकादमी ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करते हुए चौधरी क्रिकेट अकादमी की टीम ने 37.4 सभी विकेट खोकर 245 रनों का स्कोर खड़ा किया।चौधरी क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए विमल 83 रन,अरनव पटेल 45 व दया ने 23 रनों का योगदान किया। अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन पाल तीन विकेट, हर्ष व राजपाल ने दो-दो विकेट,शास्वत मिश्रा व जयप्रकाश कश्यप ने एक-एक विकेट लिया व एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की टीम 27.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रितेश ने सर्वाधिक 24 रनों का योगदान किया। चौधरी क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शिवांश मिश्रा व इंजमाम खान ने तीन तीन विकेट , आरव व अपूर्व अवस्थी ने दो-दो विकेट लिए। सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि 83 रनों की शानदार पारी खेलने वाले विमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन विमल सिंह,बेस्ट बॉलर अपूर्व अवस्थी,बेस्ट फील्डर अभय ठाकुर , बेस्ट कीपर विमल सिंह तथा अपूर्व अवस्थी को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।पुरुस्कार वितरण नागू दादा के सुपुत्र नवीन सिंह व जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा के द्वारा किया गया।
विमल की शानदार बल्लेबाजी से चौधरी क्रिकेट अकादमी विजेता
