नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर में महिला सुरक्षा विशेष दल ने गुरुवार को मिशन शक्ति अभियान 5.० के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया। नगर के मुख्य बाजार मार्ग पर बालिकाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों और सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। दल ने उन्हें बताया कि आपातकालीन स्थितियों में वे किन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं और इन नंबरों का प्रयोग कब और कैसे करना है। प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों में महिला हेल्पलाइन 181, वूमेन पावर लाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य सेवा नंबर 102, एंबुलेंस नंबर 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शामिल थे। छात्राओं को बताया गया कि पुलिस सहायता की आवश्यकता महसूस होने पर वे तुरंत इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त सुरक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा दल ने किया जागरूक
