मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। चोरों ने ज्वैलर्स व मेडिकल स्टोर की दुकान से हजारों की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
ब्लॉक मोहम्मदाबाद के पखना बाजार से बीती रात्रि अज्ञात चारों ने चौकी पखना से महज एक किलोमीटर दूर गोविंद ज्वैलर्स की दुकान का गाटर की सहायता से शटर तोड़ दिया तथा दुकान की तिजोरी उठाकर बाहर ले गए। तिजोरी में रखे 70000 रुपया एवं लगभग 6 लाख के सोने व चांदी के जेवरात पार कर दिए। गोविंद ज्वेलर्स के मालिक बेवर निवासी संजय सोनी ने बताया कि वह कल शाम 7:00 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। सुबह आसपास के दुकानदारों ने सूचना दी। अज्ञात चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं। चोरों ने चेहरे पर रुमाल बांधकर रखा हुआ था।
वहीं दूसरी घटना में बनकटी निवासी विकास परिहार का पखना चौकी के से 50 मीटर दूर विकास मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान है बीती रात चोर दुकान के पीछे से छत पर आए तथा जीने में नकब लगाकर दुकान के गोलक में रखे 1,80000 रुपए पार कर दिए। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, एसओजी टीम, फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सर्राफा व मेडिकल की दुकान से चोरों ने लाखों की नगदी व जेवर किए पार
