पुलिस ने लुटेरे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, सोने की चेन व बाइक बरामद

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास क्रॉसिंग पर दिनदहाड़े हुई चेन लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया। लगातार बढ़ रही सड़कों की असुरक्षा को लेकर जहां लोगों में आक्रोश था, वहीं शुक्रवार दोपहर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार जनपद लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर निवासी आरती अपनी ननद की शादी का निमंत्रण देने उन्नाव आई थीं। जैसे ही वे आवास विकास क्रॉसिंग के पास ई-रिक्शा से पीतांबर नगर की तरफ पैदल जा रही थी, उसी समय बाइक सवार लुटेरे ने गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया।
घटना की सूचना पर किला चौकी प्रभारी इंद्रदेव उपाध्याय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सी सी टी वी फुटेज खंगालने शुरू किए।

पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने कोतवाली सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को शामिल करते हुए एक संयुक्त टीम बनाई। फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन लगातार ट्रैक की जा रही थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट का आरोपी करोवन–परियर मार्ग पर सिकंदरपुर के पास देखा गया है।
पुलिस ने घेराबंदी की, तभी अपाचे बाइक से आ रहा एक युवक टीम को देखकर भागने लगा और फायर कर दिया। जिससे पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने घायल लुटेरा संतोष कुमार लोध 27 वर्ष निवासी बसनोहा, थाना पुरवा, को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लुटेरे के पास से लूटी गई सोने की चेन अपाचे मोटरसाइकिल 315 बोर का अवैध तमंचा एक खोखा व एक जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने लुटेरे को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार संतोष कुमार लोध पहले भी क्षेत्र में चोरी और लूट की कई वारदातों में शामिल रहा है। उसके पुराने मामलों की फाइलें खंगाली जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *