दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में गिरी कार, पांच की मौत

समृद्धि न्यूज। मध्य प्रदेश के रतलाम में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, रावटी से 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव में घटना माही नदी के पुल से पहले हुई। कार संख्या एमएच 03 इएल 1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और खाई में जा गिरा। जिसमें एक बच्चा सहित पांच लोगों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों में

गुलाम रसूल पिता इशाक चौधरी निवासी मुंबई
खालिस पिता गुलाम रसूल चौधरी निवासी बड़ौदा
अब्दुल गुलाम पिता दानिश चौधरी निवासी मुंबई
दानिश पिता अस्मान चौधरी निवासी मुंबई
दुर्गेश प्रसाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *