श्रावस्ती में पांच मौतों से सनसनी

समृद्धि न्यूज। यूपी के श्रावस्ती में एक शख्स ने पहले अपने तीन बच्चों और पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। दिल दहला देने वाली इस घटना से इलाके में हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना इकौना के कैलाशपुर के लियाकत पुरवा की है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जब दरवाजा तोड़ा तो रोज अली नाम के व्यक्ति का शव पंखे से लटका हुआ मिला। वहीं उसकी पत्नी और बच्चों के शव इसी कमरे के बेड पर सन्दिग्ध परिस्थितियों में पड़े हुए मिले। पुलिस ने तुरंत लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इनकी मौत हुई- रोजअली पुत्र शमशूल हक, शाहनाज पत्नी रोज अली, तबस्सुम पुत्री रोज अली, गुलनाज पुत्री रोज अली और मोइन पुत्र रोज अली की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *