फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय बढ़पुर के संस्थापक डा0 हरिश्चन्द्र तिवारी का ब्रेन हेमरेज होने के कारण निधन हो गया। वह नेहरु डिग्री छिबरामऊ में भूगोल विभागध्यक्ष थे, वह जो 2011 में सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने शिक्षा विभाग में अपनी सेवायें दी और जनपद फर्रुखाबाद एवं जनपद हरदोई में कई विद्यालय खेले। बढ़पुर में महाराजा हरिश्चन्द्र बीएड कालेज की स्थापना की। साथ ही जनपद हरदोई के सवायजपुर में महाराजा हरिश्चन्द्र कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन/लॉ कालेज, नर्सिंग, डी फार्मा एवं डिग्री कालेज की स्थापना की। सरल स्वभाव के होने के चलते उन्हे सभी लोग बाबूजी कहते थे। 74 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बीती रात अचानक उनकी तबियत खराब हुई, जहां डाक्टरों के पास ले जाया गया। चिकित्सीय सलाह के बाद कानपुर ले जाते समय रास्ते में ब्रेन हेमरेज हो गया। जिसके चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुबह से लेकर शाम तक शुभ चिंतक एवं रिश्तेदार व मिलने वालों का तांता लगा रहा। उनके दो पुत्र डा0 राहुल तिवारी व रोहित तिवारी व एक पुत्री है। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे पांचाल घाट पर होगा। उनके निधन पर सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
नहीं रहे महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय के संस्थापक डा0 हरिश्चन्द्र तिवारी
