फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में 53वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन 14 नवंबर एवं 15 नवंबर को सम्पन्न हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, विशिष्ट अतिथि जिला समन्वयक मनेंद्र कुमार मिश्रा, प्रबंधक सुनील कुमार अग्रवाल, नोडल एवं संयोजिका व प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी, उप प्रधानाचार्या कुसुम लता ने दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन व व्यवस्था गणित व विज्ञान क्लब प्रभारी पूनम शुक्ला, दर्शना शुक्ला, पारुल जैन व राधा दीक्षित ने किया। निर्णायक समिति में प्रधानाचार्य संतोष कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता प्रशांत कुमार राय, सहायक अध्यापक उजवीर यादव ने निभाई। विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत की स्टीम के अंतर्गत 7 उप विषय चिर स्थाई कृषि, कचरा प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, मनोरंजन गणितीय मॉडल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण पर जूनियर वर्ग, सीनियर वर्ग तथा अध्यापक संवर्ग में स्थिर व क्रियाकारी मॉडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज, रस्तोगी इंटर कॉलेज, एनएकेपी इंटर कॉलेज, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज, रखा बालिका इंटर कॉलेज, मोहनलाल शुक्ला इंटर कॉलेज, भारतीय पाठशाला इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज अमृतपुर, आरपी इंटर कॉलेज कमालगंज आदि विद्यालयों के 50 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अध्यापक संवर्ग में शिक्षिका पूनम शुक्ला ने गणितीय मॉडल प्रस्तुत करके जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में चेतना, मुस्कान, आराध्या सिंह, आर्यन कुमार, अमित बाथम, वेद पांडे, इशिता गुप्ता, तपस्या वर्मा, राधिका, अंशिका, दिव्यांशी, चंदन बघेल, आशा बाथम, आयशा सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा जूनियर वर्ग में अंशिका शुक्ला, अंशिका गुप्ता, माही सैनी, श्रेया बाजपेई, राधिका, चंदन सिंह, खुशी शर्मा, नेहा सक्सेना, आराध्या अवस्थी, संतोषी कटियार, अजकार हुसैन, निशांत, वंश कुमार, आराध्या मिश्रा, कोमल, कीर्ति, प्रतिभा, रुचि सिंह, कौटिल्य, कृष्णा, दिव्यांशी मिश्रा, आयुषी शुक्ला, स्नेहा शर्मा, कनक वर्मा ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षक सुनील कुमार, बृजमोहन, सचदेवा, संदीप, शिवेंद्र, अमित, चंद्र प्रताप, प्रगति, कल्पना, रूपाली, दीप्ति वर्मा, नेहा सक्सेना, अंजलि, दिव्या, विजय लक्ष्मी, नमिता, समीक्षा, मीना अवस्थी, पारुल मिश्रा, उर्मिला, जानवी, सीमा तिवारी, सीमा देवी, अर्चना कपूर, अंजना, अनीता सिंह, स्वाति व ममता ने सहयोग किया। बाल वैज्ञानिकों के मॉडल व प्रस्तुतीकरण की सभी अतिथियों ने सराहना की।
कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी सम्पन्न
